News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने एक्स पर की पोस्ट, यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र बनेंगे विधायक

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने एक्स पर की पोस्ट, यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र बनेंगे विधायक

 भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने एक्स पर की पोस्ट, यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र बनेंगे विधायक



रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से 20 अप्रैल यानि आज 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दी है। परिणाम दोपहर दो बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय में घोषित किया जाएगा  इसे बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और www.upresults.nic.in वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। लेकिन इस बीच रामपुर से भाजपा विधायक ने एक्स पोस्ट कर टॉप करने वाले छात्र और छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। 

रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सोशल मीडिया 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर लिखा, यूपी बोर्ड वर्ष 2024 का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल आज दोपहर 02:00 बजे घोषित किया जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार भी जो विद्यार्थी रामपुर में अधिकतम अंक प्राप्त करेगा, उसे एक दिन का विधायक बनाया जाएगा। रामपुर समेत प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें