PM मोदी के रोड शो में दिखाएगी लोक संस्कृति की झलक, मंत्रोच्चार से भक्तिमय होगा माहौल
PM मोदी के रोड शो में दिखाएगी लोक संस्कृति की झलक, मंत्रोच्चार से भक्तिमय होगा माहौल
बरेली। पीएम नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को शहर में रोड शो करेंगे। रोड शो के दौरान पीएम के काफिले की अगुवाई शंखनाद, डमरू दल करेंगे। कई राज्यों की लोक संस्कृति का परिचय कराती हुईं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
पीएम नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित रोड शो स्वयंवर बैंक्वेट हॉल से शुरू होकर शहीद पंकज अरोरा चौक पर संपन्न होगा। काफिला सड़क के बायीं ओर से गुजरेगा। डिवाइडर के दाईं तरफ एक मीटर दूरी तक बैरिकेडिंग होगी। इसके पीछे लोग खड़े होकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए एसपीजी साथ रहेगी। बटुकों का सामूहिक मंत्रोच्चार माहौल को भक्तिमय बनाएगा। यात्रा प्रस्तावित मार्ग स्वयंवर बैंक्वेट हॉल से बांके बिहारी मंदिर से पुलिस चेक पोस्ट से घूमकर शहीद पंकज अरोरा चौक पहुंचेगा। पुलिस प्रशासन, खुफिया विभाग भी सक्रिय रहेंगे। झांकियों में गढ़वाली, रुहेलखंडी, ब्रज, अवध, कुमाऊंनी समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी मन मोह लेंगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए भाजपा जिला और महानगर कमेटी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रस्तावित मार्ग पर करीब 30 स्थानों पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत होगा।
एक टिप्पणी भेजें