बरेली की रश्मि गंगवार ने हाईस्कूल में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान
बरेली की रश्मि गंगवार ने हाईस्कूल में हासिल किया प्रदेश में छठा स्थान
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया। बरेली के नवाबगंज की छात्रा रश्मि गंगवार ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है।
रश्मि ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन्हें 600 में से 585 नंबर मिले हैं। बदायूं की छात्रा नयति वार्ष्णेय ने सातवां स्थान हासिल किया है। इन्होंने हाईस्कूल में 600 अंकों मे से 584 अंक हासिल किए। कुल 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।पीलीभीत के छात्र अमन गंगवार का भी सातवां स्थान आया है।
बदायूं के रोहित चौहान ने 97 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 600 में 582 नंबर मिले हैं। शाहजहांपुर के जितिन गंगवार ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर 10वां स्थान पाया है। इनके 600 में से 581 नंबर आए हैं। बरेली जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च तक हुईं थीं। इसमें 133 केंद्रों पर 97,169 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 52,653 और इंटरमीडिएट में 44,156 विद्यार्थी पंजीकृत थे। शनिवार को परीक्षाफल जारी होते ही विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया।
एक टिप्पणी भेजें