News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Loksabha election: ससुराल से पहले मतदान करने पहुंची दुल्हन

Loksabha election: ससुराल से पहले मतदान करने पहुंची दुल्हन

 Loksabha election: ससुराल से पहले मतदान करने पहुंची दुल्हन


बरेली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत-बहेड़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं। बहेड़ी में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। उसने ससुराल जाने से पहले मतदान किया। मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की। 

बहेड़ी के गांव बंजरिया में गुरुवार रात सपना की बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कंपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची। उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह या। दुल्हन के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई के बाद सपना ने मतदान करने की इच्छी जताई। इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की। वे भी तैयार हो गए। ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया। इसके बाद विदा होकर शेरगढ़ के गांव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गई।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें