News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मुजफ्फरनगर: ग्रामीणों ने इस गांव में किया मतदान का बहिष्कार, अनशन पर बैठे

मुजफ्फरनगर: ग्रामीणों ने इस गांव में किया मतदान का बहिष्कार, अनशन पर बैठे

मुजफ्फरनगर: ग्रामीणों ने इस गांव में किया मतदान का बहिष्कार, अनशन पर बैठे 



मुजफ्फरनगर। बेहड़ा-टंढ़ेडा मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी है। इसको लेकर अभी तक सुबह से इस केंद्र पर मतदान भी नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर ही रात गुजारी है। गांव टंढ़ेड़ा के लोग लंबे समय से गांव के मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे है। सड़क निर्माण नहीं हो से बृहस्पतिवार को ग्रामीण गांव में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर अनशन पर बैठ गए। देर शाम नायब तहसीलदार विपिन कुमार व ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।इसके बाद पूरी रात ग्रामीण अनशन पर ही बैठे रहे। वहीं, जिले भर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ, लेकिन टंढ़ेड़ा में अनशन वाले केंद्र पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें