Lok Sabha Election: दो गांव में चुनाव का बहिष्कार के साथ पीलीभीत में नौ बजे तक 13.36 प्रतिशत मतदान
Lok Sabha Election: दो गांव में चुनाव का बहिष्कार के साथ पीलीभीत में नौ बजे तक 13.36 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत। शुक्रवार को पीलीभीत जिले में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। लोकसभा क्षेत्र में करीब 18.31 लाख मतदाता हैं। इनमें 9.78 लाख से अधिक पुरुष और आठ लाख से अधिक महिला मतदाता हैं। सभी मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
वहीं, बीसलपुर के गांव पुरैना के मतदान केंद्र पर ग्रामीणों द्वारा बहिष्कार के चलते सुबह साढ़े 10 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि वह गांव में जा रहे हैं। ग्रामीणों को समझाकर वोट डलवाने का पूरा प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने अपने गांव के सामने देवहा नदी पर पुल न बनवाए जाने से नाराज होकर मतदान बहिष्कार की घोषणा कर रखी है।
पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मंगदपुर में छुट्टा जानवरों व बाघ की घटनाओं से परेशान लोग मतदान करने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचे। प्राइमरी विद्यालय मंगदपुर में बने मतदान केंद्र पर सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बूथ नंबर 219 पर केवल नौ वोट पड़े। सूचना पर पहुंचे अफसर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
मतदान केंद्र पर भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक
पीलीभीत में मतदान केंद्र पर अंदर जाने से रोकने पर भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों में जमकर नोकझोंक हुई। शहर के जीजीआईसी मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद कुछ समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जहां पुलिस कर्मियों ने उनको जाने से रोका। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने मामले की शिकायत डीएम से की। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों को अंदर जाने दिया गया।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -13.08 प्रतिशत
बरखेड़ा -14.15 प्रतिशत
पुरनपुर -15.36 प्रतिशत
बीसलपुर -12.47 प्रतिशत
बहेड़ी - 11.74 प्रतिशत
कुल प्रतिशत - 13.36 प्रतिशत
एक टिप्पणी भेजें