Lok Sabha Election: यूपी में 25.20% मतदान, सहारनपुर सीट पर सबसे अधिक तो रामपुर में सबसे कम वोटिंग
Lok Sabha Election: यूपी में 25.20% मतदान, सहारनपुर सीट पर सबसे अधिक तो रामपुर में सबसे कम वोटिंग
लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान जारी है। आज 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग प्रतिशत
बिजनौर सीट पर 25.50 फीसदी
कैराना सीट पर 25.89 प्रतिशत
मुरादाबाद सीट पर 23.35 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट पर 22.62 प्रतिशत
नगीना सीट पर 26.89 फीसदी
पीलीभीत सीट पर 26.94 फीसदी मतदान
रामपुर सीट पर 20.71 प्रतिशत वोटिंग
सहारनपुर सीट पर 29.84 फीसदी वोटिंग
पीलीभीत का 11 बजे का मतदान प्रतिशत
पीलीभीत -26.95 फीसदी
बरखेड़ा -27.16 प्रतिशत
पुरनपुर -29.15 फीसदी
बीसलपुर -24.35 प्रतिशत
बहेड़ी - 26.67 फीसदी
कुल प्रतिशत -26.88 प्रतिशत
भाजपाईयों और पुलिस कर्मियों में कहासुनी
सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के गांव रसूलपुर कला में भाजपा के झंडे को नाली में फेंकने का आरोप पुलिस कर्मियों पर लगा है। इसको लेकर भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिला पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज ने फतेहपुर थाने में तैनात एक दरोगा और उसके दो साथी पुलिस कर्मियों पर बस्ते पर लगे भाजपा के झंडे उतार कर नाली में फेंकने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की है। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों में जमकर तू-तू मैं-मैं भी हुई। मामला बिगड़ता देख फतेहपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह समझा बुझा कर ग्रामीणों को शांत किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि झंडा नाली में फेंकने का आरोप गलत है। मौके पर ज्यादा भीड़ जुटी हुई थी। उन्हें हटाने का प्रयास किया गया था।
रामपुर में मतदान का बहिष्कार
रामपुर के पटवाई थाना इलाके के निस्बा गांव में सुबह से वोटिंग बंद है। गांव के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। पूरे गांव की सड़क खराब पड़ी हुई है। इससे आने-जाने में परेशानी होती है। इस कारण कोई यहां अपनी बरात लाना नहीं चाहता। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पहले सड़क पर बात होगी। इसके बाद वोट दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की। मतदान केंद्र में तैनात अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ ग्राम प्रधान पति और प्रधान का ही वोट पड़ा है। बाकी किसी ने कोई वोट नहीं डाला है।
एक टिप्पणी भेजें