News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

राहुल और अखिलेश की संयुक्त प्रेस वार्ता: पश्चिम से चल रही हवा यूपी और देश में बदलाव लाएगी,

राहुल और अखिलेश की संयुक्त प्रेस वार्ता: पश्चिम से चल रही हवा यूपी और देश में बदलाव लाएगी,

 राहुल और अखिलेश की संयुक्त प्रेस वार्ता: पश्चिम से चल रही हवा यूपी और देश में बदलाव लाएगी,

150 सीटों तक सिमटेगी भाजपा 



गाजियाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव  बुधवार को गाजियाबाद पहुंचे हैं। यहां कौशांबी स्थित रेडिशन ब्लू होटल में दोनों नेताओं ने आइएनडीआइए गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम से चल रही हवा यूपी और देश में बदलाव लाएगी और इंडी गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्लीन स्वीप करेगा। लूट और झूठ एनडीए गठबंधन की पहचान बन गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एक भी वोट बंट न पाए। मतदान करें सावधान रहें बूथ की चौकीदारी करें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "ये विचारधारा का चुनाव है। इंडी गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी ये हमारे मुद्दे हैं। पीएम मोदी समुद्र के नीचे चले जाते हैं या आसमान में चले जाते हैं, उन्हें मुद्दों की परवाह नहीं हैं।"

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें