News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Lok Sabha election 2024: आप का रामराज्य' वेबसाइट लॉन्च

Lok Sabha election 2024: आप का रामराज्य' वेबसाइट लॉन्च

 Lok Sabha election 2024: आप का रामराज्य' वेबसाइट लॉन्च

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) नेता सदस्य संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जस्मिन शाह ने पार्टी से संबंधित मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बात रखी। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की वेबसाइट भी लॉन्च की। इस वेबसाइट को 'आप का रामराज्य'नाम दिया गया है।

आप नेताओं ने कहा कि यह पहली राम नवमी है जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। उन्होंने सही मायने में रामराज्य की अवधारणा पर दिल्ली में काम किया है। रामराज्य यही था जहां जनता के लिए राज्य चलाया जाता था। वही काम केजरीवाल कर रहे हैं। जनता के लिए सरकार चला रहे हैं, जहां बिजली, पानी, बच्चों की अच्छी शिक्षा और लोगों के अच्छे इलाज की बात होती है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के सात निर्वाचन क्षेत्रों में आम चुनाव के छठे चरण के दौरान 25 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आबकारी नीति घोटले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च की शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह हिरासत में हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें