मेयर उमेश गौतम के समर्थन में आया ब्राह्मण समाज, बोले- भाजपा प्रत्याशी को हराने की साजिश
बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले बरेली में ब्राह्मण समाज ने बड़ा एलान किया है। ब्राह्मण समाज ने श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमे ब्राह्मण समाज ने मेयर उमेश गौतम को खुला समर्थन देने का एलान किय है। इस मौके पर महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि एक साजिश के तहत राजनीतिक फायदा उठाने के लिए मेयर उमेश गौतम को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एक कथित ऑडियो को लेकर रोष देखने को मिल रहा है। जिसमे आरोप है कि मेयर ने सांसद संतोष गंगवार के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। जबकि ऑडियो में मेयर द्वारा किसी भी शख्स का नाम नहीं लिया गया है। फिर भी कुर्मी समाज इसको संतोष गंगवार से जोड़कर मेयर के इस्तीफे की मांग कर रहा है। जबकि जिस जगह का वह ऑडियो बताया जा रहा है। वहां बरेली लोकसभा से प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार मौजूद थे, लेकिन इसको लेकर बार बार प्रेसवार्ता की जा रही है और मेयर से इस्तीफा मांगा जा रहा है, जबकि इस मामले के बाद भी संतोष गंगवार और मेयर उमेश गौतम लगातार मंच साझा कर रहे है और बीजेपी प्रत्याशी के सहयोग पर कोई असर नहीं पड़ा, दोनों ही भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के प्रचार प्रसार में साथ जुटे हुए है। चौकाने वाली बात ये है कि इस मामले में न तो सांसद संतोष गंगवार को कोई एतराज है और न मेयर उमेश गौतम को, पंडित सुशील पाठक के मुताबिक शहर में भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए साजिश रची जा रही है। जिसके चलते कुछ लोग मोहरा बनकर काम कर रहे हैं। साथ ही श्री पाठक ने कहा कि अनर्गल भाषण देकर इस मामले को जबर्दस्ती तूल दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि विपक्षियों की साजिश को वो कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे और पूरा ब्राह्मण समाज मेयर के साथ है।

एक टिप्पणी भेजें