News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों को किया संबोधित, बोले - अपने बूथ को मजबूत करें

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों को किया संबोधित, बोले - अपने बूथ को मजबूत करें

 जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों को किया संबोधित, बोले - अपने बूथ को मजबूत करें 



बरेली। शुक्रवार को बरेली लोकसभा की नवाबगंज विधानसभा के किसान राइस मिल में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। बैठक में नवाबगंज विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बूथ अध्यक्षों की वजह से ही 2014 से अब तक लगातार भाजपा की सरकार बनती आई है और अब पुनः 2024 में भी आप सभी बूथ अध्यक्षों के कारण ही प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष सबसे अग्रणी होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश का मान व सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है। मोदी जी ने अपने कार्यकाल में एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली, हमेशा देश की सेवा में लगे रहे। आज लाल चौक पर हम तिरंगा फहरा रहे हैं यह सब कार्यकर्ताओं के दम पर चलने वाली पार्टी और बूथ अध्यक्षों की बदौलत है। हमारा कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से लगा हुआ है। अगर कार्यकर्ता किसी के पास है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पास है। भाजपा में ही बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है और तहसील प्रचारक देश का प्रधानमंत्री बनता है। आज प्रदेश में गुंडागर्दी नहीं है और जहां गुंडागर्दी नहीं है वहीं समृद्धि आती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सभी बूथ अध्य्क्ष अपने अपने बूथ को मजबूत करें व पन्ना प्रमखो को सक्रिय कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाये। लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह  गंगवार ने कहा कि आप सभी बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि आपसे मैं आग्रह करता हूं कि आप प्रत्येक मतदाता के घर जाएं और उनके घर के मुखिया से कहे की मोदी ने आपके लिए प्रणाम भेजा है। यह संदेश मेरी तरफ से सभी को देना। सभी बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुखों के साथ काम को बांट कर उनसे मतदान करवाने का काम करें। बरेली लोकसभा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा सभी बूथ अध्यक्ष मजबूती के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करवाएं। इस अवसर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, विधायक डॉ एमपी आर्य, लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्य्क्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू, रविन्द्र सिंह राठौर, प्रशांत पटेल, नीरेंद्र सिंह राठौर, विधानसभा संयोजक रवि गंगवार, विधानसभा प्रभारी अरविंद गौतम, मेघनाथ सिंह कठेरिया, वीरपाल गंगवार, डॉ. एके गंगवार, मंडल अध्य्क्ष शशि कपूर, केशव गुप्ता, सरजू गंगवार, राजीव गंगवार, ब्रह्मदत्त अवस्थी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें