लापता मैस कर्मचारी का नाले में मिला शव
लापता मैस कर्मचारी का नाले में मिला शव
बरेली। भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में मैस के कर्मचारी महेंद्र शर्मा का शव सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला। महेंद्र गुरुवार से लापता था। घंघोरा घंघोरी गांव के पास नाले में शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान करके परिवार को सूचना दी। इस मामले में भी परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। पुलिस हादसा मान रही है। पोस्टमॉर्टम से ही हकीकत पता लगेगी।
परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे हादसा ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी वाहन से टक्कर हुई है।
एक टिप्पणी भेजें