छत्रपाल गंगवार को मिल रहा जन जन का समर्थन
छत्रपाल गंगवार को मिल रहा जन जन का समर्थन
बरेली। 25 लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ मढीनाथ मंडल के वार्ड नंबर 13, 12, 5, 25 व 38 में जनसम्पर्क कर सभी को सात मई को होने वाले चुनाव में क
मल का बटन दबाकर मोदी सरकार को तीसरी बार बनाने का आग्रह किया।कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने छत्रपाल सिंह गंगवार को विजयी बनाने की अपील की, और कहा कि उत्तर प्रदेश से पूरी अस्सी सीटों को हमे जीतकर चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा करना है।
क्षेत्रीय जनता ने छत्रपाल सिंह गंगवार को हाथों हाथ लिया जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत सतकार किया।
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विकास वर्मा, गुलशन आनंद, त्रिलोकी सिंह, विचित्रपाल, मुन्ना, चित्रा मिश्रा, कमलेश, रितिक सोनकर, दीपक सोनकर, श्याम सिंह चौहान, चंद्रपाल आर्य, दरबारी लाल मौर्य, राजू मिश्रा, शिशुपाल कठेरिया, हरवंश सिंह, शुभम कुर्मी, मयंक कुर्मी, डब्वल भटनागर, लेखराज मोटवानी, योगेश बंटी, अमन, जयदीप व यश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें