News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Loksabha election: पीएम मोदी आज बदायूं-आंवला और शाहजहांपुर के लिए करेंगे चुनावी जनसभा

Loksabha election: पीएम मोदी आज बदायूं-आंवला और शाहजहांपुर के लिए करेंगे चुनावी जनसभा

 

Loksabha election: पीएम मोदी आज बदायूं-आंवला और शाहजहांपुर के लिए करेंगे चुनावी जनसभा


बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आंवला और बदायूं लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में बरेली के भमोरा इलाके के आलमपुर जाफराबाद में संयुक्त रैली करेंगे। इसके बाद शाहजहांपुर में भी उनकी चुनावी जनसभा होगी। शुक्रवार को वह राजेंद्र नगर में रोड शो करेंगे। रोड शो को आकर्षक बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उनके साथ कार्यक्रम तय हुआ है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर दोनों जगह सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। तीसरे चरण के चुनाव में रुहेलखंड के सियासी रण में गर्माहट लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंवला, बदायूं और शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनावी रैलियां करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर को बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर आएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:15 बजे आलमपुर जाफराबाद के सैनिक ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां जनसभा के बाद प्रधानमंत्री शाम पांच बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। वहां बरेली मोड़ स्थि मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों जगह करीब 55-55 मिनट जनता से रूबरू होंगे। 


भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद


भमोरा के आलमपुर जाफराबाद में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की वजह से बदायूं रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अन्य रास्ते भी इससे प्रभावित रहेंगे। एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात ने यह व्यवस्था लागू कर दी है।


शाहजहांपुर हाईवे और फरीदपुर-बुखारा रोड भी रहेगा प्रभावित


प्रधानमंत्री मोदी भमोरा में जनसभा करने के बाद हेलिकॉप्टर से शाहजहांपुर जिले में जनसभा करने जाएंगे। वहां से वापस बरेली में त्रिशूल एयरबेस आकर विशेष वायुयान से दिल्ली चले जाएंगे। बावजूद एहतियात के तौर पर सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री के आवागमन की तैयारी भी की जा रही है। ऐसे में बरेली से शाहजहांपुर हाईवे व रामगंगा के पास से बुखारा फरीदपुर मार्ग को भारी वाहनों के लिए बंद किया जा सकता है जिसमें रोडवेज बसें भी शामिल होंगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें