News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

लोकसभा चुनाव को रणनीति को लेकर हुई इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक

लोकसभा चुनाव को रणनीति को लेकर हुई इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक

 

लोकसभा चुनाव को रणनीति को लेकर हुई इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक


बरेली। देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने के बाद शेष चरणों की वोटिंग को लेकर राजनीतिक दल धरातल पर जमे हुए हैं। यही वजह है कि तमाम पार्टियां और गठबंधन अपने प्रत्याशियों को मजबूत करने के लिए नुक्कड़ या जनसभाएं, रोड शो या रैलियों के अलावा बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान वाले संसदीय क्षेत्र बरेली सीट को लेकर आज इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं इंडिया गठबंधन के घटक दल समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला और यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला समेत तमाम नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए मंत्र दिया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें