News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जेएनयू की कुलपति के हिजाब वाले बयान का किया समर्थन

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जेएनयू की कुलपति के हिजाब वाले बयान का किया समर्थन

 

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जेएनयू की कुलपति के हिजाब वाले बयान का किया समर्थन


बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित के हिजाब पर दिए गए बयान का समर्थन किया। रजवी ने कहा कि कहा कि हिजाब मुस्लिम महिलाओं का एक मजहबी लिबास है इस लिबास पर हमेशा सम्प्रदायक ताकतें आपत्ति करती रहती हैं, भारत में विभिन्न धर्मों और सम्प्रदाय के लोग रहते हैं वो अपनी पसंद के मुताबिक खाना खाते और लिबास पहनाते हैं। कहा कि इसी तरह सीएम योगी भी मजहबी लिबास पहानते हैं, मगर भारत के मुसलमानों ने कभी भी उनके उपर ऐतराज नहीं जताया, चुकी भारतीय संविधान ने हर एक व्यक्ति को इस बात की आजादी दी है कि वो अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहने और अपनी पसंद के मुताबिक खाना खाएं, मगर चंद फिरका परस्त लोग हमेशा हिजाब को मुद्दा बनाते हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें