तालाब में मिला तीन दिन से लापता युवती का शव
तालाब में मिला तीन दिन से लापता युवती का शव
पीलीभीत। तीन दिन से लापता युवती का शव शनिवार सुबह गोहनिया तालाब में मिला। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती के परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। उन्होंने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। सुबह टहलने निकले लोगों ने युवती का शव तालाब के पानी में उतराता दिखा। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों का आरोप है कि सूचना दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने युवती को तलाशने में सक्रियता नहीं दिखाई। परिजनों ने खुद ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली। बताया जा रहा है कि एक युवक भी युवती को आए दिन फोन पर परेशान करता था। इसकी रिकार्डिंग भी परिजनों के पास है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक टिप्पणी भेजें