भजन प्रावहिका अंजली द्विवेदी की कार में टक्कर मारी, बोली- धमकियों से डरने वाली नही
भजन प्रावहिका अंजली द्विवेदी की कार में टक्कर मारी, बोली- धमकियों से डरने वाली नही
बरेली। खाटू श्यामजी के भजनों के जानी पहचानी जाने वाली भजन प्रावहिका गायिका अंजली द्विवेदी की कार में दूसरी कार ने चंडीगढ़ से लौटते समय बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का टोल प्लाजा के पास टक्कर मार दी। भजन प्रावहिका अंजली द्विवेदी ने अभद्रता का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया। अंजली द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को वह चंडीगढ़ सेक्टर 52 से भजन संध्या करके अपने घर सीबीगंज लौट रही थीं। जैसे ही उनकी कार फतेहगंज पश्चिमी के पास पहुंची, वैसे ही कार सवार लोगों ने गाड़ी में टक्कर मार दी। आरोप है कि कार से उतरे छह-सात लोगो ने उनसे अभद्रता की है। घटना की सूचना अंजली ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कार लेकर भाग गए। टक्कर लगने से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। भजन प्रावहिका के अनुसार चार दिन पहले उन्हें कुछ लोगों ने धमकी भी दी थी। अंजली ने वीडियो वायरल करके बताया कि वह धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। भले ही सनातन के लिए जान चली जाए, वह सनातन विरोधी गतिविधियों से नहीं डरेंगी। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस का कहना है कि यह हादसा ही है, हमले या अभद्रता का आरोप सही नहीं लग रहा है।
एक टिप्पणी भेजें