News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

परसाखेड़ा में फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां ने पाया काबू

परसाखेड़ा में फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां ने पाया काबू

 परसाखेड़ा में फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां ने पाया काबू

बरेली। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक फोम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सीबीगंज थाना क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही आग की लपटें दूर तक दिखाईं दी तो लोगों की भीड़ लग गई। आसमान में धुएं का गुबार देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सड़क पर आवागमन रोक दिया। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंची। सीबीगंज थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से काफी नुकसान होने का अनुमान है। 

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परसाखेड़ा शहर के बाहरी हिस्से में झुमका रोड पर है, यह औद्योगिक क्षेत्र में भी शामिल है। आग की ऊंची लपटों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया। एक किमी दूर से धुआं देखा गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें