News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

 खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया में शनिवार सुबह किसान छत्रपाल (55) का शव पड़ा मिला। परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार रात छत्रपाल अपने पड़ोसी मनोज के खेत पर गए थे। वहीं उन्होंने मनोज के साथ शराब पी और सुबह उनका शव पड़ा मिला। परिवार वाले उनकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।

गांव परसिया निवासी छत्रपाल खेतीबाड़ी करते थे। परिवार वालों के मुताबिक गांव में उनकी कई लोगों से दुश्मनी थी। वह रात मनोज के खेत पर गए थे। वहीं दोनों लोगों ने बैठकर शराब पी। ज्यादा नशा होने पर छत्रपाल खेत पर ही सो गए। रात में उनका बेटा भी उन्हें उठाने खेत पर गया था, लेकिन वह अकेले उन्हें घर नहीं ले जा सका। इससे वह उन्हें छोड़कर घर आ गया। इसके बाद किसी ने उनकी हत्या कर दी। अभी परिवार वालों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। सूचना पर पुलिस पहुंची। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें