News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मंदिर से लौट रही महिला को मीट लदे वाहन ने मारी टक्कर, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

मंदिर से लौट रही महिला को मीट लदे वाहन ने मारी टक्कर, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

  

मंदिर से लौट रही महिला को मीट लदे वाहन ने मारी टक्कर, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा


बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब चैत्र नवरात्रि के चलते माता के मंदिर से दर्शन-पूजन कर लौट रही महिला को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला घायल हो गई। लेकिन गाड़ी में खुला मांस लदा देख स्थानीय जनता भड़क उठी, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। 

वहीं जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मांस समेत गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ थाने ले गई। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने टक्कर मारने वाले वाहन में गोवंशीय पशु के मांस होने की आशंका जताई है। इस 

घटना को लेकर हिमांशु पटेल नाम के एक्स यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। वहीं भोजीपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया मीट की जांच कराई जा रही है। खुले में मीट ले जाना गलत है। जांच के बाद मामले में विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें