News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: नोकझोंक के बाद इंस्पेक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप, थाने के सामने धरने पर बैठ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता

Bareilly News: नोकझोंक के बाद इंस्पेक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप, थाने के सामने धरने पर बैठ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता

 Bareilly News: नोकझोंक के बाद इंस्पेक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप, थाने के सामने धरने पर बैठ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता


बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में मांस ले जा रही पिकअप को पकड़ने के बाद कार्रवाई को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाकर कार्यकर्ता थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। देर रात तक हंगामा जारी था। विहिप के नगर अध्यक्ष दुर्गेश सक्सेना ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे चालक ने पुरैना तिराहे पर एक पिकअप गाड़ी को रोका। यहां खड़े कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में रखे ड्रम में मांस देख जब चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। मांस बरामद होने पर सूचना पुलिस को दी गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उनसे ही बहस करने लगी। नोकझोंक के बाद गाड़ी को थाने लाया गया। यहां पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देने को कहा। इस पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्र में प्रतिबंध के बावजूद पुलिस पशुओं के कटान पर पाबंदी नहीं लगा पा रही है। पुलिस शिकायतकर्ताओं को ही हतोत्साहित करने लगती है। उन्होंने धमकाने का भी आरोप लगाया। बहसबाजी के बीच इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर कार्यकर्ता थाना गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने तक गेट पर बैठकर सुंदरकांड का पाठ करने का एलान कर दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी दिया मगर वह नहीं माने। देर रात तक हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों का धरना जारी था। यहां बजरंग दल के नगर संयोजक आशीष पाठक व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के साथ दिलीप शर्मा, मनोज प्रजापति, शक्ति सिंह, आकाश राजपूत, प्रेम, दुष्यंत, कंचन ठाकुर, अभय चैहान, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर मामले में इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि अभद्रता का आरोप गलत है। गाड़ी को सीज किया गया है। पकड़े गए चालक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। नवरात्र में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध है। चोरी-छिपे पशुओं का कटान करने वालों पर भी कार्रवाई की जाती है।



हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस से जानकारी ली गई थी। अभद्रता का आरोप निराधार है। गाड़ी को सीज किया गया है। - नीलेश मिश्र, सीओ आंवला

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें