News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मां ने की शिकायत

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मां ने की शिकायत

 

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मां ने की शिकायत


बरेली। युवक ने नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब परिवार वालों ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता की मां ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार थाना बारादरी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके मोहल्ले का ही वसीम नाम का युवक लगभग चार साल से उनके घर पर आ जा रहा था। इस दौरान उसने उनकी नाबालिक पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। चार वर्षों तक वह लगातार उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा।

आरोपी ने बेटी को शादी का झांसा दे रखा था। जब पीड़िता की मां को इस बारे में पता चला तो उसने आरोपी से अपनी बेटी की शादी करने की बात की, जिस पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही युवक के परिजनों ने भी शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में सोमवार को किशोरी की मां ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को शिकायती पत्र देकर करवाई की मांग की है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें