बीसलपुर में सपा के एजेंट को पीटने का आरोप
बीसलपुर में सपा के एजेंट को पीटने का आरोप
पीलीभीत। बीसलपुर के गांव वेदखेड़ा के मतदान केंद्र पर सपा के अभिकर्ता और उसके पिता, भाई को डंडे से पीटने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर पुलिस प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते मतदान केंद्र पर करीब आधा घंटे तक मतदान कार्य बाधित रहा। पुलिस ने अभिकर्ता और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है।
ग्रामीणों के आरोपों पर पुलिस का कहना है कि समाजवादी पार्टी के एजेंट राजेश अपने साथ मोबाइल लेकर मतदान केंद्र के अंदर बार-बार आ रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा मोबाइल मतदान केंद्र से बाहर रखने के लिए कहा गया। कुछ समय बाद राजेश का भाई भी मोबाइल लेकर वोट डालने के लिए आया। पुलिस ने उसे मोबाइल को मतदान केंद्र के बाहर रखने के लिए कहा गया। बार-बार कहने पर भी जब वे नहीं माने तो पुलिस ने नियम का पालन कराया। प्रसारित खबरों में पुलिस द्वारा बलप्रयोग किया जैसी कोई कार्रवाई पुलिस के द्वारा नहीं की गयी। ग्रामीणों के आरोप असत्य व निराधार हैं। ग्राम वेदखेड़ा मतदान केंद्र पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
एक टिप्पणी भेजें