News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

डीजे पर डांस को लेकर बवाल, दुल्हन के जीजा की मौत, तीन लोग घायल

डीजे पर डांस को लेकर बवाल, दुल्हन के जीजा की मौत, तीन लोग घायल

 डीजे पर डांस को लेकर बवाल, दुल्हन के जीजा की मौत, तीन लोग घायल



शाहजहांपुर। अल्हगंज थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में डीजे पर डांस का वीडियो मोबाइल फोन से बनाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दुल्हन के चचेरे बहनोई की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच बरातियों को हिरासत में लिया है। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र अमृतपुर के ग्राम रम्पुरा नेवादा निवासी अंकित की शादी अल्हागंज के मोहल्ला शिवपुरी निवासी कमलेश की पुत्री लक्ष्मी से तय हुई थी। बृहस्पतिवार शाम बरात अल्हागंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे डीजे पर डांस के वीडियो बनाने को लेकर नाराजगी जताने पर वर-वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें लड़की का चचेरा बहनोई राजेश (35) की कनपटी और सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। राजेश मूल रूप से दसिया देवघड़ा, बाराकलां थाना कलान का रहने वाला था। वह वर्तमान में अल्हागंज में रह रहा था। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर सीओ जलालाबाद अजय राय मौके पर पहुंच गए और जांच की। जलालाबाद, अल्हागंज और मदनापुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें