पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान
पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान
पीलीभीत। रूस के मोलडवा की रहने वाली टटियाना जायसवाल ने पति नीरज के साथ बिलसंडा में मतदान किया। बीते लंबे समय से पति के साथ यहां रहते हुए उनको नागरिता मिली है। मतदान के बाद टटियाना ने बताया कि उनको लगता पीलीभीत अभी विकास से पीछे है। यहां विकास होना चाहिए। उन्होंने अपना मत विकास के मुद्दे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इन्हीं मुद्दों पर मतदान की अपील की है।
वहीं, पीलीभीत विधायक एवं राज्यमंत्री संजय गंगवार ने शहर के राम लुभाई महिला डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला। वह पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे।
एसडीएम/उपजिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने अपने पति मोहन सिंह के साथ राम लुभाई कॉलेज में मतदान किया। इसके बाद स्याही का निशान दिखाते हुए फोटो खिंचवाया।
एक टिप्पणी भेजें