News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

हाइवे पर चलती कार में मॉडल से गैंगरेप, तीन युवकों पर केस दर्ज

हाइवे पर चलती कार में मॉडल से गैंगरेप, तीन युवकों पर केस दर्ज

 हाइवे पर चलती कार में मॉडल से गैंगरेप, तीन युवकों पर केस दर्ज 



मुरादाबाद। संभल निवासी 17 वर्षीय एक मॉडल के साथ चलती कार में तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे में छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर गाजियाबाद निवासी तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता मॉडल तीनों को पहले से जानती है।

संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसने 11वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। किशोरी ने बताया कि पांच अप्रैल को वह मॉडलिंग के कार्यक्रम में जयपुर गई थी। 

छह अप्रैल को वह जयपुर से गाजियाबाद पहुंची और धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन के पास मुरादाबाद लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद के लालकुआं वेव सिटी ग्रामीण निवासी भरत अपने साथी गाजियाबाद के लाल क्वार्टर सिहानी गेट निवासी अनिल और गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा मालीवाड़ा सिहानी गेट निवासी सोनू कार लेकर आ गए। 

आरोपियों ने उसे देखकर कार रोक ली। तब पीड़िता ने बताया कि वह मुरादाबाद जा रही है। तब आरोपियों ने कहा कि वह भी मुरादाबाद जा रहे हैं और उसे मुरादाबाद तक छोड़ देंगे। आरोपियों को पीड़िता पहले से जानती थी। पीड़िता ने इनसे फोटोशूट कराया था। 

करीब साढ़े 11 बजे धौलाकुआं से निकले थे। आरोपियों ने गाजियाबाद में एक होटल से कोल्ड ड्रिंक और खाना पैक करा लिया था। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता को नशा होने लगा था। पीड़िता का कहना है कि सोनू कार चला रहा था। जबकि अनिल और भरत ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए और यहां उसे छोड़कर भाग गए थे। जहां कुछ देर बाद ही पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गाजियाबाद भेजी गई है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें