चोरी की योजना बना रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार
चोरी की योजना बना रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार
बरेली। खाली पड़े प्लाट में दो बदमाश चोरी की योजना बना रहे थे। जैसे ही उनको पकड़ने पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। उसके साथी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
थाना बहेड़ी पुलिस बीती देर रात शांति व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी कर रही थी। जैसे ही पुलिस लोधीपुर चौराहे के पास पहुंची उसे सूचना मिली कि बरेली नैनीताल हाईवे से मोहल्ला अब्बासनगर जाने वाले रास्ते के पास निर्माणाधीन प्लाट में कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं।
पुलिस ने वहां पहुंच कर निर्माणाधीन मकान के मोखले से झांककर देखा तो दोनों युवक चोरी करने की बात कर रहे थे। जैसे ही पुलिस ने निर्माणधीन मकान के अंदर घुसने का प्रयास किया बदमाशों ने उन्हें देख लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने बचते-बचाते एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र रमेंश चंद्र कश्यप निवसी बकैनिया काले खां थाना बहेड़ी बताया। उसके पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। उसने अपने साथी का नाम दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता निवासी शिवनगर, शेरगढ़ बताया। पुलिस ने दोनों युवको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
एक टिप्पणी भेजें