जिस विद्यालय से होनी है स्कूल चलो अभियान की शुरुआत उसके उद्घाटन से पहले नौनिहालों से पड़वाया जा रहा चूना, देखें वीडियो
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नए सत्र के पहले ही दिन वह कार्य करना पड़ रहा है जो शायद उन बच्चों से कभी लिया ही नही जाना चाहिए। जी हां, हम आज आपको एक ऐसे विद्यालय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम प्राथमिक विद्यालय बिचपुरी है जो बरेली जिले के बिथरी चैनपुर विकास क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस विद्यालय की इमारत का बरेली विकास प्राधिकरण की तरफ से पुनर्निर्माण कराया गया है चूंकि आज से शैक्षिक सत्र 2024-25 का प्रारंभ हो रहा है, इसलिए विद्यालय का उद्घाटन जिले व विभाग के आला अधिकारियों की उपस्थिति में होना तय है।
छात्र-छात्रा अपनी पुरानी कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद नई कक्षा में प्रवेश करने की मंशा से विद्यालय पहुंचते हैं लेकिन उनसे नई कक्षा में प्रवेश करने से पहले नवनिर्मित विद्यालय के उद्घाटन के लिए तमाम तैयारियां कराई जा रही है विद्यालय के अध्यापकों द्वारा विद्यालय परिसर में तथा विद्यालय गेट पर चूना पड़वाया जा रहा है। यही नहीं, छात्र-छात्राओं से कुर्सियों पर कवर तक डलवाए जा रहे हैं जैसे वह छात्र-छात्रा न हो सफाई कर्मचारी या टेंट कर्मचारी हों। एक तरफ तो विभाग दावा करता है कि नौनिहालों से किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम नहीं लिया जा सकता, लेकिन बरेली के बिथरी चैनपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय बिचपुरी में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को आज सुबह-सुबह ही देखने को मिल रहा है।
आपको बता दे कि इस विद्यालय का उद्घाटन स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आज दस बजे के आसपास होना है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुलाया गया है। जिले में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत इसी विद्यालय से की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें