Bareilly News: निदा की गाड़ी पर बाइक सवार युवकों ने मारी टक्कर, गनर ने ललकारा तो धमकी देकर भागे
बरेली। आला हजरत वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान को बाइक सवारों ने जान से मारने की धमकी दी। गनर आरोपियों को रोक पाता कि निदा की गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास करते हुए तीनों भाग निकले। बारादरी पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताते हुए निदा ने शिकायती पत्र दिया है।
निदा ने बारादरी पुलिस को दिये गए शिकायती पत्र में बताया कि वह दरगाहपी आला हजरत खानदान की बहू हैं। पति व ससुराल वालों से विवाद चल रहा है जिसके चलते वह उनके विरुद्ध फतवे जारी कर चुके हैं। दायर घरेलू हिंसा का मुकदमा जीत गई जिसके विरुद्ध इन लोगों ने न्यायालय में अपील दाखिल की है।
जजमेंट के बाद से ही ससुराल वाले तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं। मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। शनिवार को इन्हीं अपीलों में तारीख पर थी जिसमें यह लोग हाजिर नहीं हुए। तारीख कर वापस जब घर जा रही थी। तभी शाम पांच बजे के करीब श्यामगंज पुल पर बाइक सवार तीन लोग आ धमके। बाइक पर नंबर नहीं था।
तीनों उनकी गाड़ी राेकने लगे। गनर ने ललकारा तो आरोपियों ने गाड़ी में टक्कर मार दी। गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और इरफान अस्पताल वाली गली की तरफ मुड़कर भाग निकले। गनीमत रही कि गनर की वजह से जान बच गई। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें