जद्दोजहद के बाद आंवला से बसपा उम्मीदवार आबिद अली का नामांकन वैद्य
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बरेली लोकसभा सीट से 28 प्रत्याशियों ने 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया है। 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधि मान्य हैं। उन्होंने बताया कि बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। एक 16 और 18 अप्रैल को किया था। बसपा प्रत्याशी के शपत्र में कुछ कॉलम खाली थे। इस कारण उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। नाम वापसी 22 अप्रैल को होगी। इसी दिन शाम को दोनों क्षेत्रों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।

एक टिप्पणी भेजें