News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: लोकायुक्त कार्यालय में तैनात अधिकारी ने की पत्नी के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

Bareilly News: लोकायुक्त कार्यालय में तैनात अधिकारी ने की पत्नी के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज



बरेली। लोकायुक्त कार्यालय में तैनात एक अधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में जब अधिकारी की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी तो चौकी इंचार्ज ने अधिकारी के डर से कार्यवाही करने के नाम पर हाथ खड़े कर दिए। उसके बाद प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर ने महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर के अम्बे आवास कॉलोनी कर्मचारी नगर की रहने वाली मंजू सिंह पत्नी राकेश सिंह ने थाना इज्जतनगर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके पति डीआईएसपी लोकायुक्त कार्यालय लखनऊ में अधिकारी हैं। वह आए दिन उनके साथ शराब पीकर मारपीट करते रहते हैं। बुधवार की देर रात भी उन्होंने शराब पीने के बाद पत्नी के साथ अभद्रता की। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसको लातो-घुसों से मारा पीटा। शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग जाग गए। इस दौरान महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। लेकिन जब चौकी इंजार्च को पता चला तो उसने वहां जाने से हाथ खड़े कर दिए। मंजू सिंह ने इसके बाद प्रभारी निरीक्षक को इस मामले की जानकारी दी, प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुँच कर महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति राकेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रभारी निरीक्षक को दी धमकी

जब अधिकारी पति के खिलाफ महिला ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही तो इसका पता उसके पति को चला। उसने प्रभारी निरीक्षक को धमकी दी। उसके बाद भी इंस्पेक्टर ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

लोकायुक्त कार्यालय में तैनात अधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ देर रात मारपीट की थी। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

- जयशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, इज्जतनगर

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें