News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रवीण सिंह ऐरन ने किया कई क्षेत्रों का दौरा, विपक्षीयों की धड़कने तेज

प्रवीण सिंह ऐरन ने किया कई क्षेत्रों का दौरा, विपक्षीयों की धड़कने तेज


बरेली। बरेली लोकसभा से पूर्व सांसद व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने गुरुवार को भोजीपुरा क्षेत्र के चन्दपुर बिचपुरी, मौर्या गौटिया, रामनगर उर्फ मोहनपुर, इटौआ बेनीराम, कचैली, लालपुर, जाटव गौटिया, बैश्यपुर गुलडिया आदि क्षेत्रों में दौरा कर विपक्षीयों की धड़कने तेज कर दी। क्षेत्रवासियों ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिहं ऐरन का जोरदार स्वागत कर समर्थन दिया। ऐरन ने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि बरेली में सांसद, विधायक, मेयर आदि बीजेपी सरकार के होते हुये भी क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। पिछले दस साल में महंगाई कहां से कहां पर पहॅुच गई है। जिससे जनता में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आप लोग आने वाली सात मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करके मुझे संसद में भेजने का कार्य करेे, सपा इण्डिया गठबंधन की सरकार, लोगों को रोजगार, महंगाई, किसानों को उसकी फसली का सही मूल्य देगी और युवाओं को रिक्त सरकारी पदों पर रोजगार उपलब्ध करायेगें, महिलाओं को सम्मान मिलेगा। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, अनिल पटेल, दुर्गा प्रसाद, बब्लू सिहं, बांके लाल आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें