Bareilly News: प्रधानमंत्री के रोड शो की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक
बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 अप्रैल को होने वाले रोड शो को लेकर बैठक हुई। प्रधानमंत्री स्वयंवर बारात घर से लेकर शहीद पंकज अरोड़ा चौक तक रोड शो करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रवासी देवेंद्र सिंह चौधरी ने सभी की जिम्मेदारी तय कर दी और उनसे विस्तार से चर्चा की, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए रूपरेखा बनाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रवासी देवेंद्र सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, सहसंयोजक डॉक्टर केएम अरोड़ा, अनिल कुमार एडवोकेट, डॉ. सीपीएस चौहान, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. प्रमेंद्र महेश्वरी, विष्णु शर्मा, डॉ. तृप्ति गुप्ता, बंटी ठाकुर, अंकित महेश्वरी, सोमपाल शर्मा, देवेंद्र सक्सेना नरेंद्र गंगवार, राहुल साहू, प्रभु दयाल लोधी, शशि बाला राठी, अमरीश कठेरिया, रोहित राकेश, डॉक्टर मीनाक्षी गंगवार, अमन सक्सेना, मुकेश राजपूत, प्रवेश वर्मा, राजीव गुप्ता व पुष्पेंद्र मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें