News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: टेंपो चालक को स्टेपनी बदलते वक्त डंपर ने कुचला, मौत

Bareilly News: टेंपो चालक को स्टेपनी बदलते वक्त डंपर ने कुचला, मौत


बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव जाम खजूर निवासी 22 वर्षीय विनोद की सड़क हादसे में मौत हो गई। विनोद के परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह विनोद टेंपो में सवारियों को लेकर रुद्रपुर जा रहा था। गांव शेरावाली डांडिया के पास उसका टेंपो पंचर हो गया। नैनीताल हाईवे पर स्टेपनी बदलते समय विनोद को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान टेंपो में बैठी पांच सवारी भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। विनोद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग बरेली पहुंच गए। विनोद की पत्नी प्रभा का रो-रोकर बुरा हाल था। विनोद के तीन बच्चे हैं। वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें