Video: गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टक्कर, उछलकर दूर गिरा युवक
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में शनिवार शाम को धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक उछलकर काफी दूर जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना शाही क्षेत्र के गांव बसई निवासी लाखन गंगवार अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर घर वापस जा रहे थे। जब वह ट्रैक्टर लेकर अपने घर के पास पहुंचे, तभी शीशगढ़ की तरफ तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहा युवक ट्रैक्टर से टकरा गया। बाइक सवार रोवेश देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव नगला का निवासी है। वह गलत दिशा में बाइक लेकर आ रहा था।
रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार रोवेश गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में घायल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। वे लोग अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने बाइक को दुनका पुलिस चौकी पर खड़ा करा लिया है।

एक टिप्पणी भेजें