News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: दो साल के मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, कई जगह नोचकर किया घायल

Bareilly News: दो साल के मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, कई जगह नोचकर किया घायल


बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने दो साल के मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने नोचकर उसे घायल कर दिया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजीपुरा के भगवंतापुर गांव निवासी दो वर्षीय वंश पुत्र नंदकुमार को जिला अस्पताल लाया गया। वंश की मां पूजा ने बताया कि शुक्रवार रात वह लोग खेत पर गेहूं काटने गए थे। वंश भी उनके साथ गया था। वह खेत पर ही खेल रहा था। तभी खेत से कुत्तों का झुंड आया और मासूम पर हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह कुत्तों ने बुरी तरह काटा और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वंश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवंतापुर और मनेहरा दोनों गांव आसपास ही हैं। होली से पहले फूल लेने गई मनेहरा गांव की बच्ची पर भी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। गंभीर हालत में बच्ची को बरेली के अस्पताल लाया गया था। वंश के साथ भी घटना इसी क्षेत्र में हुई। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि मनेहरा में मुर्गी फार्म के पास मांस के चक्कर में कुत्तों के झुंड मंडराते रहते हैं। इसी वजह से कुत्ते यहां हिंसक भी हो रहे हैं और बच्चों पर हमले कर रहे हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें