News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

भाजपा का घोषणा पत्र जारी, मोदी बोले- युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान को करता है सशक्त

भाजपा का घोषणा पत्र जारी, मोदी बोले- युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान को करता है सशक्त


दिल्ली। भाजपा ने रविवार सुबह लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया है। बता दें, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं। पीएम मोदी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, 'भाजपा ने घोषणा पत्र की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ - युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस नौकरी पर है।'

घोषणापत्र की महत्वपूर्ण बातें- 

-मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।

-हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे

-पर्यावरण अनुकूल शहरों का विकास करेंगे

-तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा।

-महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़ेंगे।

-कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेंगे।

-पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून लागू करेंगे

-70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का वादा।

-सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाएंगे।

-80 करोड़ परिवारों को पांच और साल मुफ्त राशन स्कीम का फायदा।

-80 करोड़ परिवारों को पांच और साल मुफ्त राशन स्कीम का फायदा।

-आयुष्मान योजना के दायरे में ट्रांसजेडर भी होंगे।

-हर घर नल से जल योजना का विस्तार।

-सरकार की उज्ज्वला योजना जारी रहेगी।

-राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा।

-एमएसपी में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

-हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी।

-स्वनिधि योजना का गांवों तक विस्तार होगा।

-सभी को स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

-सीमापार घुसपैठ पर नकेल।

-मछुआरों के लिए बीमा योजना।

-समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।

-वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा। इसके तहत वंदे भारत के तीन मॉडल- वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो, दौड़ेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें