News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शाही जामा मस्जिद में होगी सबसे बड़ी जमात, अलविदा जुमा आज

शाही जामा मस्जिद में होगी सबसे बड़ी जमात, अलविदा जुमा आज

 

शाही जामा मस्जिद में होगी सबसे बड़ी जमात, अलविदा जुमा आज

बरेली। माह-ए-रमजान का आखिरी जुमा यानी अलविदा आज है। इसमें सबसे बड़ी जमात शहर की शाही जामा मस्जिद में होगी। यहां 15 से 20 हजार लोगों के नमाज अदा करने की संभावना है। मस्जिद कमेटी के सचिव डॉ. नफीस खान ने बताया कि अलविदा की नमाज को लेकर तैयारी की जा रही है। अधिक नमाजी होने की संभावना को देखते हुए मस्जिद, मदरसे और हाउज की छतों पर भी नमाज अदा करने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए टेंट आदि लगवाए जा रहे हैं। मस्जिद के मुख्य हिस्से में सात हजार नमाजी आ जाते हैं। छत पर करीब पांच हजार लोग नमाज पढ़ लेते हैं। मदरसे व हाउज आदि को लेकर 15 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। इससे अधिक हुए तो मोहल्ले वालों के सहयोग से उनके घरों की छतों पर व्यवस्था की जाती है। इस तरह लगभग बीस हजार लोग यहां नमाज अदा कर लेते हैं। इसके अलावा दरगाह आला हजरत, शिया जामा मस्जिद, पुराना शहर की मिर्जा मस्जिद में बड़ी तादात में लोग नमाज अदा करते हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें