News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

इन्वर्टिस में लगेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा रोजगार मेला, मल्टीनेशनल कंपनियों में हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन्वर्टिस में लगेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा रोजगार मेला, मल्टीनेशनल कंपनियों में हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार


बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय शुक्रवार और शनिवार को उत्तर भारत का सबसे बड़ा रोजगार मेला लगने जा रहा है। विश्वविद्यालय के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर पार्थ गौतम ने बताया कि अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटा, वेदांता, मारुति समेत मल्टीनेशनल कंपनियां पांच हजार युवाओं को आफर लेटर देंगी। रोजगार मेले में बीस हजार युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। पांच और छह अप्रैल को विश्वविद्यालय कैंपस में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

गुरुवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति उमेश गौतम और एग्जक्यूटिव डायरेक्टर पार्थ गौतम ने प्रेस वार्ता में बताया कि बरेली में पहली बार इतना बड़ा रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें एक साथ पांच हजार लोगों को ऑफर लेटर दिए जाएंगे। उन्हें मल्टीनेशनल कंपनियों में नियुक्ति दी जाएगी। मेले में अभ्यर्थियों के चयन के लिए 100 से अधिक कंपनी आ रही हैं। एक सप्ताह पहले रोजगार के लिए लिंक खोले गए थे, इसमें से 20 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन करा लिया है। पार्थ ने बताया कि इन्वर्टिस विश्वविद्यालय पहली बार उत्तर भारत का सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है। इसमें एक साथ पांच हजार अभ्यर्थियों के चयन के लिए मेदांता, महिंद्रा, टाटा, मारुति, फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत कई बड़ी कंपनी अपने यहां जाब देंगी। चयन के बाद फौरन उनको ऑफर लेटर दे दिया जाएगा। अब तक बीस हजार लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। जिन युवाओं के रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। उन्हें पांच और छह अप्रैल 2024 को नौकरी मिल जाएगी। मेले में रोज दस हजार लोग इंटरव्यू देने आएंगे। इंटरव्यू इनवर्टिस कैंपस में ही होगा। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू देने आना अनिवार्य है। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उनके मौके पर ही रजिस्ट्रेशन होंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें