News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: होली मिलन समारोह बना एकता और सौहार्द का प्रतीक, पत्रकारों संग जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर उड़ाया गुलाल

Bareilly: होली मिलन समारोह बना एकता और सौहार्द का प्रतीक, पत्रकारों संग जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने जमकर उड़ाया गुलाल


बरेली। पीलीभीत बाइपास रोड स्थित होटल किंग हेरिटेज में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह इस वर्ष अभूतपूर्व भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के साथ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। फूलों और गुलाल की होली के साथ साहित्यिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।


महामहिम संतोष गंगवार ने सराहा मीडिया का योगदान

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सशक्त और सजग स्तंभ है। पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और शासन-प्रशासन तथा जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। अंत में उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


मंत्री और विधायकों ने पत्रकारों को बताया लोकतंत्र का प्रहरी

कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की आवाज उठाता है।

बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने भरोसा दिलाया कि वे पत्रकारों के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि पत्रकार बरेली की आन-बान और शान हैं।

मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


प्रशासन और मीडिया का बेहतर समन्वय ही विकास की कुंजी

कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों में बरेली की मीडिया का सहयोग सराहनीय है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बरेली मीडिया को निष्पक्ष बताते हुए कहा कि पुलिस की कमियों और उपलब्धियों दोनों को संतुलित रूप से प्रस्तुत किया जाता है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने आयोजन को अद्भुत बताते हुए कहा कि इतना व्यवस्थित और विशाल आयोजन उन्होंने पहली बार देखा है।


राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने पत्रकारों से अपने पुराने रिश्तों को याद किया।

महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और वरिष्ठ नेता प्रशांत पटेल ने पत्रकारों के साथ अपने जुड़ाव को साझा किया।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल ने भी अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

पार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम ने पत्रकारों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए हर समय सहयोग का भरोसा दिया।

साहित्यिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि रोहित राकेश ने अपनी चुटीली शैली में किया। पूरनपुर से आईं कवयित्री सुल्ताना जहां की काव्य प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को तालियों की गूंज से भर दिया।

आयोजकों ने व्यक्त किया आभार

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ‘सिटिल’ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति ने पत्रकारों का उत्साह दोगुना कर दिया है।

कार्यक्रम के संयोजक अनूप मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन पत्रकारों की एकता, सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सत्ता पक्ष, विपक्ष और प्रशासन का एक मंच पर एकत्र होना इस बात का प्रमाण है कि बरेली की मीडिया सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

एकता, संवाद और सौहार्द का संदेश

होली मिलन समारोह केवल रंगों का उत्सव नहीं रहा, बल्कि यह पत्रकारिता की गरिमा, आपसी सम्मान और सकारात्मक संवाद का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। बरेली की मीडिया और प्रशासन के बीच मजबूत तालमेल ने यह संदेश दिया कि विकास, पारदर्शिता और सामाजिक सौहार्द के लिए सभी का साथ और सहयोग आवश्यक है।

इस मौके पर कार्यक्रम में संरक्षक कृष्ण गोपाल राज, संरक्षक डॉक्टर लिटिल गुप्ता, वीरेंद्र अटल, अजय कश्यप, अरविंद शाक्य, नीरज आनंद, मनवीर सिंह, विकास साहनी, विकास सक्सेना, रंदीप सिंह, आशीष गुप्ता, आशीष दीक्षित, राकेश शर्मा, सौरभ गुप्ता, निर्भय सक्सेना, अजय मिश्रा, मयंक गुप्ता, विजय शर्मा, भीम मनोहर, सुनील सक्सेना, शुभम ठाकुर, सुयोग्य सिंह, प्रवीण कुमार, फिरोज, हैदर, संजय श्रीवास्तव, मनोज गोस्वामी, अयाज खान, धर्मेंद्र रस्तोगी, अशोक गुप्ता, अजय शर्मा, मलिक राजपूत, अमल सैनी, वीरेंद्र अटल, मुकेश तिवारी, प्रवीन कुमार, शशांक राठौर, दीपक कुमार, शिवा पाराशर, विवेक मिश्रा, ललित सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकार मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें