News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

इज्जतनगर में धड़ल्ले से कट रहीं दो अवैध कॉलोनियां, बीडीए की भूमिका पर सवाल

इज्जतनगर में धड़ल्ले से कट रहीं दो अवैध कॉलोनियां, बीडीए की भूमिका पर सवाल


बरेली। जिले में अवैध कॉलोनियों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के धोरेरा माफी और खजुरिया घाट इलाके में बिना अनुमति के दो कॉलोनियां विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलोनाइजरों ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) से कोई नक्शा पास कराए बिना ही प्लॉटिंग शुरू कर दी और जमीनों की खुलेआम खरीद-फरोख्त की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दबंगई के बल पर जमीनें खरीदी जा रही हैं और अवैध रूप से प्लॉट बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। कॉलोनियों का न तो लेआउट स्वीकृत है और न ही सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कोई व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद रजिस्ट्री और बिक्री का काम धड़ल्ले से चल रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना प्राधिकरण की अनुमति के कॉलोनियां कैसे विकसित हो रही हैं? क्या बीडीए को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर आंखें मूंदी जा रही हैं? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर अवैध कॉलोनियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में खरीदारों को परेशानी न झेलनी पड़े।

अब देखना यह है कि प्रशासन और बीडीए इस मामले में कब तक संज्ञान लेते हैं या अवैध कॉलोनाइजरों के हौसले यूं ही बुलंद बने रहेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें