News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

पीडब्ल्यूडी अधिकारी के रसोइया की मौत, परात में जलाई आग से दम घुटने का अनुमान

पीडब्ल्यूडी अधिकारी के रसोइया की मौत, परात में जलाई आग से दम घुटने का अनुमान


जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। पीडब्ल्यूडी अधिकारी के रसोइया वीरेंद्र सिंह का गुरुवार सुबह सरकारी आवास में बंद कमरे में शव पाया गया। घटना पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में हुई। कमरे में रखी परात में राख मिली है, जिससे माना जा रहा है कि ठंड से बचाव के लिए रसोइया ने आग जलाई थी, जिससे धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार 50 वर्षीय वीरेंद्र सिंह अलीगंज के गांव ढकिया के निवासी थे और पीडब्ल्यूडी अधिकारी के सरकारी आवास में रसोइया के रूप में काम करते थे। अभियंता केके सिंह ने उन्हें आवास में अलग कमरा दिया था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वीरेंद्र ने परात में आग जला रखी थी। सुबह जागने पर जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया और जवाब न मिला तो यूपी 112 को सूचना दी गई। पीआरवी स्टाफ और कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए।

कक्ष में वीरेंद्र मृत हालत में पाए गए और परात की आग ठंडी पड़ चुकी थी, लेकिन कमरे में धुआं भरा था। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें