News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: कैंट विधानसभा के कालीबाड़ी में सपा की पीडीए पंचायत, भाजपा के गढ़ में उमड़ा जनसैलाब

Bareilly: कैंट विधानसभा के कालीबाड़ी में सपा की पीडीए पंचायत, भाजपा के गढ़ में उमड़ा जनसैलाब


 बरेली। समाजवादी पार्टी द्वारा बरेली की कैंट विधानसभा क्षेत्र में कालीबाड़ी धर्मशाला में पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा अमन ने किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने भाजपा के गढ़ में सपा के बढ़ते जनाधार का स्पष्ट संकेत दिया।

सर्वसमाज को जोड़ने वाली पहल

जनपंचायत में मौजूद वक्ताओं ने पीडीए फार्मूले की सराहना करते हुए कहा कि इससे सर्वसमाज का मनोबल बढ़ा है और समाजवादी पार्टी को ज़मीन पर और मजबूती मिल रही है।

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का भाजपा पर हमला

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा, “पीडीए का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है, यह देखकर भाजपा की नींद उड़ गई है।” उन्होंने 2027 में सत्ता वापसी का विश्वास जताया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समर्थ मिश्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब हिन्दू बहुल क्षेत्रों में भी भाजपा की जमानत जब्त होगी।

भाजपा के गढ़ में परिवर्तन की हुंकार

सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “सत्ताधारी दल ने देश को झूठे वादों से गुमराह किया, लेकिन अब हर समाज जाग चुका है।” उन्होंने इसे सिर्फ पंचायत नहीं, भाजपा के गढ़ में परिवर्तन की “विशाल जनसभा” करार दिया।

अखिलेश यादव के कामों को बताया आधार

सपा प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने कहा कि “गरीबों और जरूरतमंदों के लिए जितना काम अखिलेश यादव ने किया, उतना किसी ने नहीं किया।” उन्होंने डायल-100, 108 एम्बुलेंस, मेट्रो जैसी योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि बारिश में भी जनसैलाब यही संकेत दे रहा है कि अब परिवर्तन तय है।

टैक्स, बिजली और स्मार्ट सिटी पर सवाल

कार्यक्रम संयोजक और सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा ने कहा कि “भाजपा को जहां सबसे ज्यादा वोट मिले, वहीं सबसे ज्यादा टैक्स वसूला गया।” उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना को “कागजों में सिमटी योजना” बताया और कहा कि जनता यदि तैयार हो तो वे अनिश्चितकालीन धरना देने को भी तैयार हैं।

कार्यक्रम का संचालन सय्यद फरहान अली ने किया। इस दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से:

रविन्द्र यादव (जिला उपाध्यक्ष)

अशोक यादव (कोषाध्यक्ष)

शिव प्रताप यादव (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष)

बृजेश श्रीवास्तव (जिला सचिव)

स्मिता यादव (महिला सभा जिलाध्यक्ष)

लल्ला यादव, असलम खान, शकील अहमद, गोविंद सैनी, ग़ज़ल अंसारी, अनुज मौर्य, अर्पित उपाध्याय, मानव लोधी सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें