News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया प्रबुद्ध समागम

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया प्रबुद्ध समागम


जागेश्वर न्यूज़ नेटवर्क 

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध समागम का आयोजन फतेहगंज पश्चिमी स्थित महेन्द्र गायत्री नर्सिंग कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने की। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम एवं क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए देश को नई दिशा दी है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आम जनता को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं, जिससे करोड़ों रुपये की बचत हो रही है। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 136 हो गई है, मेट्रो रेल की लंबाई चार गुना बढ़ी है और 86 नए हवाई अड्डों का निर्माण हुआ है। यह काल केवल विकास का नहीं, बल्कि हर वर्ग के सशक्तिकरण का काल है।

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने सशक्त भारत – सुरक्षित भारत विषय पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद पर निर्णायक कार्रवाई हुई है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है। ऑपरेशन गंगा के माध्यम से हजारों भारतीयों को विदेश से सुरक्षित लाया गया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमापार जाकर आतंकियों का सफाया कर देश की सुरक्षा और संप्रभुता का नया उदाहरण प्रस्तुत किया गया। आज भारत एक सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने विकसित भारत की संकल्पना और हमारी भूमिका विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत केवल आर्थिक वृद्धि का विचार नहीं है, बल्कि हर नागरिक के जीवन में खुशहाली, समान अवसर और प्रगति की गारंटी है। अमृत काल भारत के भविष्य निर्माण का समय है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीकी और पर्यावरण सभी क्षेत्रों में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका समझे और उसमें भागीदारी निभाए।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, डॉ. ए.के. गंगवार, वीरपाल गंगवार, अजय सक्सेना, श्रुति गंगवार, मनीष अग्रवाल, अभय चौहान, राहुल साहू, सत्येन्द्र यादव, गोपाल कृष्ण गंगवार, चंचल गंगवार, किरण पटेल, निरंजन यदुवंशी, मुन्नू गंगवार, तेजपाल फौजी, मंजू कोरी, सुरजीत यादव, कैलाश शर्मा, अजय वीर सिंह, संजय चौहान सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, समाजसेवी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें