भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे, कार्यशाला में गूंजा विकास का संदेश
बरेली। देश में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यशाला का आयोजन बुधवार को पार्टी कार्यालय पर किया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा बृज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 26 मई 2014 से लेकर अब तक देश को विकास की जिस राह पर अग्रसर किया है, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 वर्षों में जो कार्य नहीं कर सकी, वह भाजपा सरकार ने महज कुछ वर्षों में कर दिखाया।
राकेश मिश्रा ने कहा कि सरकार ने न सिर्फ धारा 370, तीन तलाक, और राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक मुद्दों का समाधान किया, बल्कि जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग तक विकास के लाभ को पहुंचाया है।
महानगर अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने रखे विचार
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वरिष्ठ नेता अनिल सक्सेना एडवोकेट, गुलशन आनंद, रामगोपाल मिश्रा, प्रभु दयाल लोधी, तृप्ति गुप्ता, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), आईटी विभाग संयोजक विशाल गुप्ता कसौंधन, समस्त मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की ‘अंत्योदय से समृद्धि’ की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीतकर तीसरी बार बनी भाजपा सरकार अब और तेज़ी से देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में कार्य करेगी।
कार्यशाला का समापन पार्टी की आगामी योजनाओं और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ हुआ।
एक टिप्पणी भेजें