News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

DM अविनाश सिंह ने किया 300 बेड अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जताई नाराजगी

DM अविनाश सिंह ने किया 300 बेड अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जताई नाराजगी


बरेली।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को 300 बेड के राजकीय अस्पताल में अचानक औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और समस्याओं की जानकारी ली।


इमरजेंसी, ओपीडी और जनरल वार्ड का किया निरीक्षण

डीएम अविनाश सिंह सबसे पहले अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों की मौजूदगी, स्टाफ की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई की स्थिति देखी। इसके बाद ओपीडी और जनरल वार्ड का भ्रमण कर मरीजों से उनकी समस्याएं जानी।

दवाओं की उपलब्धता और जांच में देरी की शिकायतें सामने आईं

निरीक्षण के दौरान कई मरीजों और उनके तीमारदारों ने दवाओं की उपलब्धता, समय पर जांच और अन्य सुविधाओं को लेकर शिकायतें कीं। डीएम ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

साफ-सफाई और प्रबंधन में मिलीं खामियां

अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्राथमिकता हो – डीएम


निरीक्षण के अंत में डीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सुविधाएं दी जाएं।साफ-सफाई और स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जाए

दवा वितरण और लैब सेवाओं में पारदर्शिता लाई जाए

आगे भी जारी रहेंगे औचक निरीक्षण

डीएम ने साफ शब्दों में कहा, "जनहित से जुड़ी सेवाओं की निगरानी मेरी प्राथमिकता है। समय-समय पर इसी तरह के औचक निरीक्षण होते रहेंगे।इस कार्रवाई से जहां अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं मरीजों में उम्मीद की किरण जगी है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें