News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सुभाषनगर की जनता से झूठे वादे, पुलिया जलभराव का नहीं कोई समाधान: गौरव सक्सेना

सुभाषनगर की जनता से झूठे वादे, पुलिया जलभराव का नहीं कोई समाधान: गौरव सक्सेना


जागेश्वर न्यूज़ नेटवर्क /बरेली।
नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल दो वर्ष पूरा होने के बाद भी क्षेत्रीय समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। सुभाष नगर, बदायूं रोड, नेकपुर, बिहारीपुर जैसे इलाकों में बरसात से पहले ही जलभराव की स्थिति और जर्जर नालों ने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नेता प्रतिपक्ष एवं सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने वार्डों में निकलकर “जन संवाद एवं सद्भावना यात्रा” के दूसरे दिन सुभाष नगर, शांति बिहार, सनईया, नेकपुर, गणेश नगर, मणिनाथ और बिहारीपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर समस्याएं सुनीं।

गौरव सक्सेना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के समय ओवरब्रिज और अंडरपास जैसे बड़े वादे किए, लेकिन आज तक कोई निर्माण शुरू नहीं हुआ। पुलिया पर जलभराव से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले अफसर और नेता कभी इन गलियों में चलकर देखें, जहां बिना बरसात के ही नालियां ओवरफ्लो हैं और सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। कार्यालय में बैठकर तस्वीरें दिखाने से शहर स्मार्ट नहीं बनता।

यात्रा में उनके साथ समयुन खान, मोहम्मद शाकिर, अब्दुल जब्बार, फरहान खान, आदित्य कश्यप, डालचंद वाल्मीकि, संजय वर्मा, धीरज यादव ‘हैप्पी’, जावेद गद्दी, राहुल ग्वाल, हिमांशु सोनकर, विशाल कश्यप, रामगोपाल वर्मा, विक्रांत पाल, कृष्ण कुमार, राघव गुप्ता, सतीश जौहरी, अनिल रस्तोगी, धीरज सक्सेना, विपिन सक्सेना व अनिल कंचन समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें