News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

एसपी सिटी मानुष पारिक ने परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन का किया गहन निरीक्षण

एसपी सिटी मानुष पारिक ने परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन का किया गहन निरीक्षण


बरेली।
मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर एक खास दृश्य देखने को मिला जब पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) मानुष पारिक ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था और अनुशासन का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सतर्कता, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें।


परेड के उपरांत पुलिस लाइन की शाखाओं का उनके गहन निरीक्षण। साथ ही पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।भोजन, बैरक, शौचालय, अस्त्र-शस्त्र व परिवहन व्यवस्था का अवलोकन किया गया। साथ ही आरटीसी, पुलिस कैन्टीन, क्वार्टर और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा कर सुधारात्मक निर्देश जारी, बेहतर कार्यप्रणाली पर जोर देने को कहा गया।

एसपी सिटी के इस निरीक्षण को पुलिस लाइन की आंतरिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और सुविधा व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें