News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

आरटीआई से मांगी विकास कार्यों की जानकारी, बौखलाए प्रधान ने बीच सड़क तानी रायफल

आरटीआई से मांगी विकास कार्यों की जानकारी, बौखलाए प्रधान ने बीच सड़क तानी रायफल


जागेश्वर न्यूज़ नेटवर्क 

शाहजहांपुर। आरटीआई के तहत जानकारी मांगने पर आगबबूला हुए प्रधान ने रायफल तानकर धमकाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मदनापुर के रहने वाले राजीव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने आरटीआई के जरिये एक गांव में कराए गए विकास कार्यों की सूचना मांगी थी। इस वजह से प्रधान उससे दुश्मनी मानने लगा था। 21 मई की शाम करीब पांच बजे वह अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मैरिज लॉन जा रहा था। थाने के सामने बुधुआना तिराहे पर सामने से प्रधान अपनी बोलेरो कार से आया और उसे टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर वह वहां से मैरिज लॉन की ओर चल दिया। पीछे से ग्राम प्रधान अपनी गाड़ी से आ गया। उसने रायफल निकालकर उसे और उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी। फायर करने की कोशिश की। तभी आसपास के लोग आ गए।  

पीड़ित ने बताया कि वह तहरीर देने थाना गया था लेकिन इंस्पेक्टर गश्त में गए हुए थे। उसने थाने में तहरीर दे दी थी। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने कहा कि थाने में किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें